महाराष्ट्र में GSM Foils के चेयरमैन सागर भानुशाली को MD मोहनसिंह परमार की हत्या की साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, भानुशाली ने परमार से अपनी हिस्सेदारी ₹32 करोड़ में खरीदवाई, फिर उन्हें मारकर कंपनी पर नियंत्रण हासिल करने और रकम लौटाने से बचने की योजना बनाई। भानुशाली ने ₹30 लाख की सुपारी दी थी।