चोरों से बचानी थी स्कॉर्पियो, बिहार में शख्स ने क्रेन से सीधे छत पर पहुंचा दी गाड़ी
गोपालगंज (बिहार) में एक शख्स ने चोरी से बचाने के लिए अपनी स्कॉर्पियो को क्रेन से घर की छत पर चढ़वा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स विदेश जाने वाला था और गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। वीडियो में क्रेन से गाड़ी को छत पर पहुंचाया जाते दिख रहा है। हालांकि, वीडियो की तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं है।
read more at News18 हिंदी


