चोर-उचक्का है: जीजा व यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल को लेकर सपा विधायक पल्लवी पटेल
यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालीं उनकी साली व सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा है, "वह (आशीष) चोर-उचक्का है। मेरे पिताजी की ज़िंदगी भर की तपस्या बेचकर खा गया।" उन्होंने कहा, "आशीष ने निर्लज्जता की पराकाष्टा को पार कर दिया है...ऐसे भ्रष्ट लोग सरदार पटेल का नाम लेकर अपनी राजनीति नहीं चमका सकते।"
read more at हिन्दुस्तान


