चिली में वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक करने की कोशिश में भारतीय साइकलिस्ट की हुई मौत
चिली (दक्षिण अमेरिका) में 36 वर्षीय भारतीय साइकलिस्ट मोहित कोहली की मौत हो गई है। वह साइकिल से दक्षिण अमेरिका में सबसे तेज़ 10,000 किलोमीटर की यात्रा करने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में थे। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे बुधवार को पोज़ो अलमोंटे कम्यून में रूट नंबर 5 पर एक मिनी बस ने उन्हें कुचल दिया।
read more at हिन्दुस्तान


