चालू वित्त वर्ष में 17,600 से अधिक कंपनियां हुईं बंद: सरकार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में 26 जनवरी तक देश में 17,654 कंपनियां बंद हुईं जबकि इसी अवधि के दौरान 1,38,027 कंपनियों का पंजीकरण कराया गया। कॉर्पोरेट कार्य मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2023-24 में 22,044 कंपनियां बंद हुई थीं।
read more at भाषा


