अरुणाचल प्रदेश की ज़ीरो वैली में अपातानी जनजाति 60 वर्षों से अनोखी खेती कर रही है जिसके तहत धान के खेतों में मछली पालन भी किया जाता है। मछलियां कीड़े खाती हैं, खरपतवार नियंत्रित करती हैं और मिट्टी की लगातार खुदाई करती हैं जिससे चावल की पैदावार बढ़ती है। वहीं, एक सीज़न में खेत से 300-500 किलो मछलियां मिलती हैं।