Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेस इंटरैनशनल मास्टर बनने वाले भारत के पहले सिख बने 16 वर्षीय साहिब सिंह

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 June, 2025
दिल्ली के 16 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी साहिब सिंह इंटरनैशनल मास्टर (आईएम) खिताब हासिल करने वाले पहले सिख खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दुबई ओपन 2025 में तीसरा और अंतिम इंटरनैशनल मास्टर (आईएम) नॉर्म हासिल किया है। साहिब अपने पिता और बड़े भाई को शतरंज खेलता देख उसके प्रति आकर्षित हुए थे। स्टैंडर्ड चेस में उनकी एफआईडीई (फीडे) रेटिंग 2407 है।
read more at The Tribune