चंडीगढ़ पुलिस ने फर्ज़ी छापेमारी करने के आरोप में सीबीआई के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ पुलिस ने सीबीआई के 4 अधिकारियों को एक आईटी कंपनी पर जबरन वसूली के इरादे से फर्ज़ी छापेमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, ये चारों आरोपी कथित तौर पर तलाशी के लिए चंडीगढ़ गए थे, जबकि ये वहां तैनात ही नहीं थे। सीबीआई ने कहा कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
read more at दिप्रिंट


