चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक व चांसलर सतनाम संधू मनोनीत हुए राज्यसभा के सदस्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक व चांसलर सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया है। संधू देश के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं और उन्होंने 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के सदस्य मनोनीत होने पर संधू को बधाई दी है।
read more at भाषा


