जस्टिस चंद्रचूड़ के सीजेआई बनने के शुरुआती 38 दिनों में एससी ने 6,844 केस निपटाए
सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के मुताबिक, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ के 9 नवंबर 2022 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने के बाद से 16 दिसंबर तक एससी ने कुल 6,844 केस निपटाए हैं। वहीं, इन 38 दिनों में सुप्रीम कोर्ट में 5,898 नए केस दायर किए गए। इस समयावधि के दौरान 2,511 ट्रांसफर और बेल याचिकाओं का निपटारा किया गया।
read more at abp न्यूज़


