चंद्रमा के और करीब आया चंद्रयान 3, चांद की कक्षा में 170 किमीx4313 किमी तक पहुंचा
इसरो ने चंद्रयान 3 को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया है कि स्पेसक्राफ्ट ने सफलतापूर्वक एक और ऑर्बिट रिडक्शन मैनुवर पूरा कर लिया है और अब यह चंद्रमा की कक्षा में 170 किमीx4313 किमी तक पहुंच गया है। इसरो ने बताया, "अगला ऑर्बिट रिडक्शन मैनुवर...9 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच होने की उम्मीद है।"
read more at Twitter


