चंद्रमा पर घूमते प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो हुआ जारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो शनिवार को 'X' पर शेयर किया। इसरो ने लिखा, "(चंद्रमा के) दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिवशक्ति पॉइंट के आसपास घूमता प्रज्ञान रोवर।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि चंद्रमा पर जिस जगह विक्रम लैंडर उतरा, उसे 'शिवशक्ति पॉइंट' कहा जाएगा।
read more at X (formerly Twitter)


