Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट से हुआ अलग

short by रौनक राज / on Thursday, 17 August, 2023
इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट से अलग हो गया है और इसके 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। इससे पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि विक्रम सभी सेंसर और इंजन के काम नहीं करने पर भी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।