चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान जापान में देवेंद्र फडणवीस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
पांच दिवसीय यात्रा पर जापान गए महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "जय बजरंग बली- वंदे मातरम।" गौरतलब है, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बन गया है।
read more at Twitter


