चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण शाम 5:20 बजे से कई प्लैटफॉर्म्स पर होगा शुरू: इसरो
इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। यह लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नैशनल टीवी चैनल सहित कई प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। इसरो ने बताया, "स्पेसक्राफ्ट की सॉफ्ट लैंडिंग एक यादगार क्षण होगी।"
read more at भाषा


