Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने तालियों के साथ मनाया जश्न

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 23 August, 2023
चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जश्न मनाया। इस जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए जो फिलहाल ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। दरअसल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया है।
read more at Twitter