चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को डिज़ाइन करने का दावा करने वाला शख्स गुजरात में हुआ गिरफ्तार
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को डिज़ाइन करने का दावा करने वाले सूरत (गुजरात) के मितुल त्रिवेदी नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मितुल ने कथित तौर पर खुद को इसरो के प्राचीन विज्ञान अनुप्रयोग विभाग का असिस्टेंट चेयरमैन बताया और एक फर्ज़ी नियुक्ति पत्र तैयार किया था। बकौल पुलिस, वह किसी भी तरह से चंद्रयान-3 से नहीं जुड़े थे।
read more at हिन्दुस्तान


