चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए लॉन्चिंग व्हीकल के क्रायोजेनिक ऊपरी चरण को गति प्रदान करने वाले सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया गया है। महेंद्रगिरि (तमिलनाडु) में हुआ परीक्षण निर्धारित 25-सेकेंड में किया गया। बकौल इसरो, परीक्षण के दौरान इंजन सभी मानकों पर खरा उतरा और अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन रहा।
read more at News18 हिंदी


