Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रयान-3 से भेजी गईं चंद्रमा की नई तस्वीरों में दिखे क्रेटर

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 22 August, 2023
इसरो ने चंद्रयान-3 से भेजी गईं चंद्रमा की नई तस्वीरें मंगलवार को जारी कीं जिनमें चंद्रमा के गॉडर्ड, इब्न युनुस, ब्रूनर और हीरायामा जैसे क्रेटर नज़र आ रहे हैं। इसरो ने बताया कि ये तस्वीरें लैंडर पोज़िशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) ने 70 किलोमीटर की ऊंचाई से ली हैं। चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड कर सकता है।
read more at Twitter