3 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात 'मुरासु', ओडिशा में भी अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'मुरासु' में बदल गया है। IMD के अनुसार, यह 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसपुर के बीच तट से टकरा सकता है। हवाओं की रफ्तार 100-110 किमी/घंटा रहेगी। ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर, मछुआरों को तट के आसपास न जाने की सलाह दी है।
read more at Newsbytesapp


