Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चक्रवाती तूफान 'सितरंग' से बांग्लादेश में 35 लोगों की हुई मौत

short by शिव / on Wednesday, 26 October, 2022
बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान 'सितरंग' से कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है व कई हज़ार घर इससे क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 'सितरंग' से करीब 15,000 एकड़ फसल बर्बाद हुई है। वहीं, तटीय इलाकों में 10 लाख से अधिक लोगों को तूफान से बचने के लिए बनाए गए शेल्टर में सुरक्षित भेजा गया था।