Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चक्रवाती तूफान 'सितरंग' से बांग्लादेश में 7 की मौत, हज़ारों लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

short by शिव / on Tuesday, 25 October, 2022
चक्रवाती तूफान 'सितरंग' से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। कॉक्स बाज़ार तट पर रह रहे करीब 28,000 लोगों को तूफान से बचने के लिए बनाए गए शेल्टर में ले जाया गया है। गौरतलब है, बांग्लादेश में ऐसे 576 शेल्टर का निर्माण किया गया है।