Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चन्नी ने केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास के दावों की जांच का पीएम से किया अनुरोध

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 18 February 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 'आप' के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने 2017 में पंजाब चुनाव के समय अलगाववादियों का समर्थन किया था।