चमोली में भरभराकर टूटा पहाड़, वीडियो में चारों तरफ नज़र आया धूल का गुबार
चमोली (उत्तराखंड) में बुधवार को बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया जिसके चलते इलाके को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई। सामने आए घटना के वीडियो में पहाड़ के टूटते ही चारों ओर धूल का गुबार नज़र आया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चट्टान गिरना बंद होते ही मलबा हटाकर सड़क मार्ग सुचारू किया जाएगा।
read more at Youtube


