चयन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच BCCI ने किया हर्षित राणा का बचाव
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा के चयन पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर बचाव करते हुए कहा, "किसी को खिलाड़ियों से शिकायत है तो उसे ज़िम्मेदारी से पेश आना चाहिए। गैर-ज़िम्मेदाराना टिप्पणियों से खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है।'' गौरतलब है कि पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने हर्षित के चयन में पक्षपात का आरोप लगाया था।
read more at Hindustan Times


