Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चर्च ने यूक्रेन से लड़ने वाले रुसी सैनिकों को भेजी 600 साल पुराने राजकुमार की हड्डी, जानें वजह

short by पंकज कसरादे / on Friday, 11 September, 2026
रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च ने यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ग्रैंड प्रिंस दिमित्री डोंस्कॉय के तलवार पकड़ने वाले हाथ की हड्डी का एक टुकड़ा सैनिकों को भेजा है। चर्च के अनुसार, इससे सैनिकों को 'आध्यात्मिक शक्ति' मिलेगी। डोंस्कॉय ने 1380 की कुलिकोवो लड़ाई में मंगोल गोल्डन होर्डे को हराया था। उनकी मृत्यु 600-साल पहले हुई थी।
read more at WION