चरित्र पर था शक, एमपी में शख्स ने ब्लेड से काट दी पत्नी की नाक; जानवर खा गए कटा हिस्सा
झाबुआ (एमपी) में एक शख्स को चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी से मारपीट कर ब्लेड से उसकी नाक काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति गुजरात में मज़दूरी करता था जहां महिला एक अन्य मज़दूर से बातचीत करती थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की नाक के कटे हिस्से को जानवर खा गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


