Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हुआ हमला; यूके से हैरान करने वाला मामला आया सामने

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 2 November, 2025
कैम्ब्रिजशर (यूके) में शनिवार शाम को लंदन जा रही ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला हो गया। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, घटना में 9 लोगों को जानलेवा चोटें आईं और पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक चश्मदीद ने 'द टाइम्स' को बताया कि हर जगह खून फैला था और लोग वॉशरूम में छिप गए थे।