Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय नैशनल लेवल के तीरंदाज़ की हो गई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 2 November 2025
नासिक (महाराष्ट्र) के 20-वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज़ अर्जुन सोनवाले की कोटा स्टेशन (राजस्थान) पर चलती ट्रेन से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। वह बठिंडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने साथियों व कोच संग लौट रहे थे। वह दूसरे कोच में जाने के लिए गेट पर खड़े थे तभी उनका पैर फिसल गया।