Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती सरकारी बस में केरल में हुई महिला की डिलीवरी, रूट बदलकर ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 31 May, 2024
केरल के त्रिशूर में एक चलती सरकारी बस में 37 वर्षीय महिला यात्री की डिलीवरी हुई है। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर बस के ड्राइवर ने रूट बदलकर बस अस्पताल की ओर मोड़ दी थी लेकिन वहां पहुंचने से पहले महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती मां और बच्चे की हालत स्थिर है।