चांद पर इंसान के पहली बार पहुंचने के 53 साल बाद भी वहां हैं उनके फुटप्रिंट, सामने आया फुटेज
नासा ने चंद्रमा पर अपोलो-11 की लैंडिंग के 53 साल पूरे होने के मौके पर लूनर रिकॉनेसंस ऑर्बिटर से लिया गया फुटेज हाल ही में शेयर किया। नासा ने लिखा कि इसमें 'अंतरिक्षयात्रियों के ट्रैक (फुटप्रिंट) दिख रहे हैं जो अब भी वहां मौजूद हैं'। अपोलो-11 मिशन में पहली बार इंसानों ने दूसरी दुनिया की सतह पर कदम रखा था।


