चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए आज होगा मतदान
राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी शुक्रवार को मतदान होगा। महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए मतदान होना है जबकि राजस्थान व कर्नाटक की 4-4 सीटों और हरियाणा की दो सीटों के लिए मतदान होगा। गौरतलब है, राज्यसभा के लिए अब तक 41 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


