Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली 12 फर्ज़ी वेबसाइट्स की गईं बंद

short by श्वेता यादव / on Saturday, 4 May 2024
उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा 2024 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वालीं 12 फर्ज़ी वेबसाइट्स को बंद करवा दिया है। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष भी 64 फर्ज़ी वेबसाइट्स बंद कराई गई थीं। वहीं, आईआरसीटीसी ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग के लिए केवल https://heliyatra.irctc.co.in पर जाएं।