चारधाम यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत
चारधाम यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को उत्तरकाशी में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुनोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे दोनों श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी एक 71 वर्षीय शख्स और उत्तर प्रदेश निवासी एक 69 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


