Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चालान कटने से नाराज़ शख्स ने हैदराबाद में बीच सड़क पर अपनी बाइक में लगाई आग

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 4 October, 2022
हैदराबाद में अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से नाराज़ एक शख्स ने अपनी बाइक में आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर हैदराबाद पुलिस ने आरोप लगाया है कि शख्स आदतन गलत रास्ते पर बाइक चलाया करता था।