पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव के दौरान पार्टी से दिया इस्तीफा
उदयपुर (राजस्थान) में कांग्रेस के 3-दिवसीय चिंतन शिविर के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने शनिवार को फेसबुक लाइव के ज़रिए पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को चिंतन नहीं, चिंता करने की ज़रूरत है...गुड लक और गुडबाय कांग्रेस।" कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
read more at हिन्दुस्तान


