Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चिंताजनक: यूएस द्वारा पन्नू की हत्या की साज़िश को भारतीय अधिकारी से जोड़ने पर भारत सरकार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 30 November, 2023
अमेरिका द्वारा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में भारतीय अधिकारी का हाथ होने का आरोप लगाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है, "यह चिंताजनक है।" उन्होंने कहा, "हमने पहले भी कहा और मैं दोहराता हूं कि यह सरकार की नीति के खिलाफ है...मामले को लेकर उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई गई है।"