चिकित्सक की राय लिए बिना किसी विकलांग को यात्रा करने से न रोकें विमानन कंपनियां: डीजीसीए
डीजीसीए ने कहा है कि एयरलाइंस चिकित्सक की राय लिए बिना किसी विकलांग यात्री को यात्रा करने से न रोकें। डीजीसीए ने कहा, "अगर विकलांग को यात्रा करने से रोकने का फैसला किया जाता है तो तत्काल उसे लिखित में कारण बताते हुए इसकी जानकारी दी जाए।" बकौल डीजीसीए, दिशा-निर्देशों में संशोधन से विकलांगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी।
read more at लेटेस्टली


