चिप की किल्लत के कारण अक्टूबर में भी प्रोडक्शन होगा प्रभावित: मारुति सुज़ुकी इंडिया
कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने कहा है कि चिप की वैश्विक किल्लत के कारण उसके 2 प्लांट्स में अक्टूबर में सामान्य उत्पादन के मुकाबले 60% तक कम उत्पादन होने की संभावना है। चिप की कमी के कारण अगस्त 2021 में कंपनी का प्रोडक्शन 8% घटकर 1,13,937 यूनिट रहा है जबकि अगस्त, 2020 में यह आंकड़ा 1,23,769 यूनिट था।


