Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन अपने देश की गरीबी दिखाने वाले ऑनलाइन वीडियोज़ को कर रहा है डिलीट: रिपोर्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 7 May 2023
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन देश की गरीबी दिखाने वाले ऑनलाइन वीडियोज़ को डिलीट कर रहा है। हाल ही में चीन में एक सेवानिवृत्त महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि वह अपनी 100 युआन (₹1,182) की मासिक पेंशन से क्या-क्या खरीद सकती हैं जिसे बाद में हटा दिया गया।