Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन का अगला चंद्र अभियान पाकिस्तान का उपग्रह क्यूबसैट लेकर जाएगा

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 2 October, 2023
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि देश का 2024 में प्रस्तावित चंद्र अभियान पाकिस्तान का एक पेलोड लेकर जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनज़र चांग ई-6 मिशन विभिन्न देशों से पेलोड और उपग्रह लेकर जाएगा जिसमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन उपकरण, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर व पाकिस्तान का उपग्रह क्यूबसैट शामिल है।