चीन की एक नदी पर बने 'आइस फ्लावर्स'; तस्वीर आई सामने
नॉर्वे के पूर्व राजनयिक एरिक सोलहेम ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें पूर्वोत्तर चीन के सोंगहुआ नदी पर सूर्य की रोशनी से बने 'आइस फ्लावर्स' दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में एरिक ने लिखा, "बेहद खूबसूरत ❤️।" कमेंट करते हुए एक यूज़र ने कहा, "सच में शानदार है" जबकि एक अन्य यूज़र ने कहा, "ज़बरदस्त।"


