Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन के 'स्पाई बलून' के साथ हवा में ली गई अमेरिकी पायलट की सेल्फी हुई जारी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 23 February, 2023
अमेरिकी वायुसेना के एक पायलट ने चीन के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले बलून को गिराए जाने से एक दिन पहले इसके साथ 60,000 फीट की ऊंचाई पर सेल्फी ली थी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने पायलट की तस्वीर शेयर की है। गिराए जाने से पहले यह बलून 1 सप्ताह तक अमेरिकी वायु क्षेत्र में उड़ता नज़र आया था।
read more at Moneycontrol