Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने कहा- ताइवान मुद्दे पर नहीं छोड़ेंगे बल प्रयोग का अधिकार; ताइवान ने दिया जवाब

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 16 October, 2022
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ताइवान मुद्दे को हल करने के लिए चीन बल प्रयोग के अधिकार को कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन वह इसके शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा, "मातृभूमि (चीन) का पूर्ण एकीकरण होना ही चाहिए।" इस पर ताइवान ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र से कोई समझौता नहीं करेगा।
read more at Reuters