Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच 90 लाख की आबादी वाले शहर में लगाया लॉकडाउन

short by shashank mishra / on Friday, 11 March, 2022
चीन ने पूर्वोत्तर के 90 लाख की आबादी वाले शहर चांगचुन में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन लगा दिया है। इसके तहत निवासियों को घर में रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुज़रना होगा। चीन में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,100 से अधिक नए मामले मिले जो करीब 2 वर्षों में सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है।