Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा; जयशंकर ने कहा- यह बेतुका दावा है

short by रौनक राज / on Tuesday, 29 August, 2023
चीन ने अपने नए स्टैंडर्ड नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "बेतुके दावे करने से दूसरे का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता है।" जयशंकर ने आगे कहा कि चीन को ऐसे नक्शे जारी करने की आदत है।