चीन में एक फैक्ट्री में आग लगने से 38 लोगों की हुई मौत, 2 हुए घायल
चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक फैक्ट्री में आग लगने के कारण 38 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। चीन के अग्निशमन विभाग ने दमकल की 63 गाड़ियां भेजीं जिन्होंने करीब सात घंटों में आग पर काबू पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने घटना को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
read more at भाषा


