Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन में क्रैश हुए विमान में सवार सभी 132 लोगों की हुई मौत, 120 के डीएनए की हुई पहचान

short by shashank mishra / on Saturday, 26 March 2022
चीनी सरकारी मीडिया ने चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप-निदेशक हू झेनजियांग के हवाले से कहा है कि सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के विमान में सवार सभी 132 यात्रियों व क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि टीम ने घटनास्थल से 120 मृतकों के डीएनए की पहचान की है।
read more at Twitter