चीन में निमोनिया के प्रकोप के बीच भारत के 6 राज्यों ने जारी की एडवाइज़री
चीन में निमोनिया के प्रकोप के बीच उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक की सरकारों ने अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सचेत करते हुए एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में सांस संबंधी बीमारी के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। इससे पहले केंद्र ने सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा था।


