चीन से ज़मीन वापस लेकर 2020 जैसी स्थिति लाएं पीएम, तब मानेंगे उनकी 56 इंच की छाती है: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में पार्टी के अधिवेशन में कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से ज़मीन छीन कर अप्रैल 2020 जैसी स्थिति वापस लाएंगे तभी हम समझेंगे कि उनकी 56 इंच की छाती है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं (भारत में) कोई नहीं घुसा और विदेश मंत्री कहते हैं कि हम चीन से नहीं लड़ सकते।"
read more at ABP न्यूज़


